दुल्हन की तरह सजेगी अयोध्याः दीपोत्सव से होगी प्राण-प्रतिष्ठा की शुरुआत

Edited By Ajay kumar,Updated: 29 Sep, 2023 07:03 PM

ayodhya will be decorated like a bride consecration will begin with deepotsav

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग तीन माह तक श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाएगा, जो दीपोत्सव के साथ शुरू हो जाएगा। पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजाई जाएगी। करीब 12 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग तीन माह तक श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मनाएगा, जो दीपोत्सव के साथ शुरू हो जाएगा। पूरी अयोध्या दुल्हन की तरह सजाई जाएगी। करीब 12 स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए जाएंगे। यह जानकारी प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम ने दी। वो बुधवार रात एक होटल में पर्यटन व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दीपोत्सव व प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने बताया कि राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन लिए सात दिवसीय अनुष्ठान से सम्पन्न किया जाएगा। दीपोत्सव से ही रामनगरी में श्रीराम के आगमन की तैयारियां नजर आने लगेंगी। राम की पैड़ी समेत अयोध्या कुंडों पर भी लाइट और साउंड सिस्टम का आयोजन किया जाएगा।

PunjabKesari

रामलला के अस्थाई मंदिर का आखिरी दीपोत्सव होगा बेहद खास
प्रमुख सचिव ने कहा कि इस बार रामलला के अस्थाई मंदिर का आखिरी दीपोत्सव बेहद खास होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या के सभी मठ-मंदिरों को दीपोत्सव से पहले फसाड लाइट से सजाने का काम किया जा रहा है। दीपोत्सव के लिए अयोध्या को तैयार करने के लिए तमाम कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। जो प्राण प्रतिष्ठा तक दिखेगा। जिसमें प्रमुख रूप से लेजर शो साउंड और सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए रामनगरी में शाम को भी पर्यटकों के लिए आकर्षण उपलब्ध रहेगा।

PunjabKesari

दीपोत्सव में शोभायात्रा होगी खास:
प्रमुख सचिव ने बताया कि एक बार फिर से विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए इस बार दीपोत्सव में 25 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपोत्सव में इस बार सबसे खास शोभायात्रा होगी क्योंकि चौड़ी सड़क हैं तो इस बार विभिन्न शैलियों की झांकियां और वृहद स्तर पर निकली जाएंगी।

सभी छह प्रवेश मार्गों पर बनेंगे द्वार
प्राण-प्रतिष्ठा से पहले रामनगरी के सभी छह प्रवेश मार्गों पर द्वार बनाए जाएंगे। जहां पर पार्किंग, यात्री सुविधा केंद्र के साथ यात्री सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही रामनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को रुकने के लिए होमस्टे और टेंट सिटी की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!