अमेठी:15 वर्षीय नाबालिग से युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 08 Jan, 2021 02:56 PM

amethi 15 year old minor by young man accused arrested

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के शुकुल बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

शुकुल बाजार के थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि बुधवार (छह जनवरी) की शाम उनकी 15 वर्षीय बेटी शौच के लिए खेत में गयी थी, तभी पास के एक गांव के 42 वर्षीय व्यक्ति ने उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!