अम्बेडकरनगर पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, दारोगा घायल

Edited By Tania pathak,Updated: 22 Mar, 2021 11:00 AM

ambedkaranagar police encounter 50 thousand prize

उत्तर प्रदेश की अम्बेडकरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान गोली लगने से पुलिस उपनिरीक्षक और बदमाश घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली टांडा पुलिस ने शनिवार रात...

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश की अम्बेडकरनगर पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, इस दौरान गोली लगने से पुलिस उपनिरीक्षक और बदमाश घायल हो गया। पुलिस प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली टांडा पुलिस ने शनिवार रात सूचना के आधार पर पैथोलिया हाइवे के पास से चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। बदमाश द्वारा की गई फायरिंग में पुलिस उपनिरीक्षक सर्वेन्द्र अस्थाना घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश दिनेश उर्फ छोटू घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया। घायल पुलिस उपनिरीक्षक और बदमाश को अस्पताल भेज दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, कुछ कारतूस और मोटर साइकिल बरामद की गई। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है, जिसके विरूद्ध अम्बेडकरनगर जिले के विभिन्न थानों में डकैती, चोरी, धोखाधड़ी आदि के 05 अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार बदमाश थाना कोतवाली टाण्डा एवं बसखारी थाने पर दर्ज मामलों में वाछिंत चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रूपए का इनाम घोषित कर रखा था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!