Edited By Mamta Yadav,Updated: 08 Jun, 2025 06:17 PM

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सीनियर नेता इंद्रेश कुमार ने अखिलेश यादव को देश की राजनीति का पिटा चेहरा बताते हुए अखिलेश से यादवों को बदनाम न करने की नसीहत दी। भारत की आजादी एवं देश के बंटवारे पर कहा कि 90 साल में तीन लाख सत्ताईस हजार लोगों ने...
Sambhal News, (दानिश अंसारी): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सीनियर नेता इंद्रेश कुमार ने अखिलेश यादव को देश की राजनीति का पिटा चेहरा बताते हुए अखिलेश से यादवों को बदनाम न करने की नसीहत दी। भारत की आजादी एवं देश के बंटवारे पर कहा कि 90 साल में तीन लाख सत्ताईस हजार लोगों ने बलिदान दिया। बलिदानों के परिणाम में आजादी मिली, जिसका दुखद इतिहास भी है। भारत का विभाजन हुआ दो करोड़ लोग उजड़े, बारह लाख लाशें गिरीं। सत्ता में बैठे कांग्रेस के लोग अंग्रेजों के षड्यंत्र का शिकार हो कर झुक गए जबकि लोगों को अखंड भारत का भरोसा था।

नरेंद्र सरेंडर पर मचे घमासान के बीच उन्होंने कांग्रेस पर पीओके पर भी सरेंडर करने का आरोप लगाया है। वहीं इस्लमिक ब्रदरहुड पर कहा कि इस्लामिक ब्रदरहुड का नारा लगाने वाला एक भी मुस्लिम देश एक भी घुसपैठिए मुसलमान को शरण देने को तैयार नहीं है। उन्होंने मुसलमानों से इस सत्यता को स्वीकारने का आह्वान करते एक सभी की शांति एवं आनंद को साथ लेकर चलने वाले भारत के निर्माण में आगे आने का आह्वान किया है। कल्कि मंदिर में आई रुकावट पर कहा रुकावट संकल्प में परीक्षा होती है। संभल को उन्होंने भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण शहर बताया है।