अखिलेश ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- अराजकता की भेंट चढ़ गया है यूपी

Edited By Ramkesh,Updated: 13 May, 2022 06:36 PM

akhilesh law and order said up has become a victim of anarchy

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार के राज में उत्तर प्रदेश अव्यवस्था और अराजकता की भेंट चढ़ गया है।  उन्होंने कहा कि भाजपा की बहुचर्चित योजनाओं की पोलपट्टी अब जनता के सामने खुलती जा रही है। भाजपा की बड़ी दूकान...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा सरकार के राज में उत्तर प्रदेश अव्यवस्था और अराजकता की भेंट चढ़ गया है।  उन्होंने कहा कि भाजपा की बहुचर्चित योजनाओं की पोलपट्टी अब जनता के सामने खुलती जा रही है। भाजपा की बड़ी दूकान के फीके पकवान से जनता ऊबती जा रही है। प्रशासनिक ढिलाई, अकर्मण्यता और भ्रष्टाचार से प्रदेश का राजनैतिक वातावरण प्रदूषित हो चला है।

यादव ने जारी बयान में कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ललितपुर में करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी योजना का सही ढंग से कार्यान्वयन नहीं हो पा रहा है। अभी तक 14 गांवों में सामुदायिक शौचालय नहीं बन सके हैं। जो बने भी हैं उनमें बड़े पैमाने पर कमियां उजागर हुई है। स्वच्छ भारत के नाम पर केवल भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में मरीजों को विशिष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए एम्स की स्थापना की गई। भाजपा सरकार में यह अव्यवस्था का केंद्र बन गया है। समाजवादी सरकार ने एम्स के लिए मुफ्त जमीन उपलब्ध करायी थी।

मुख्यमंत्री जी अपने गृह जनपद में बदइंतजामी के सिवाय कुछ नहीं दे सके है। एम्स में सुविधाओं का अभाव मरीजों पर भारी पड़ रहा है। मरीज को गोद में लेकर तीमारदार ओपीड़ी में बहुत मुश्किल से पहुंच पाते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में सरकारी स्कूलों की बर्बादी नज़र आ रही है। परिषदीय स्कूलों में शौचालय और पीने के पानी के लिए बच्चे परेशान है। मिशन कायाकल्प के नाम पर करोड़ों रूपए फूंकने के बाद भी अव्यवस्था पर रोक नहीं है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!