कानपुर में हमारे साथी की हत्या उत्तर प्रदेश की सच्चाई बयां कर रहीः अजय कुमार लल्लू

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Oct, 2019 12:51 PM

ajay kumar lallu says the murder of our partner in kanpur is

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की हत्या मामले पर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकार...

लखनऊः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं की हत्या मामले पर कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं, कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सरकार अपराधों को रोकने में पूर्णतः विफ़ल है। बस्ती में छात्र नेता व कानपुर में यूथ कांग्रेस के हमारे कार्यकर्ता की हत्या उत्तर प्रदेश की सच्चाई बयां कर रही है।"
PunjabKesari
बता दें कि बुधवार को बस्ती में बीजेपी नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कबीर तिवारी की बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। हत्या की वजह छात्रों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है।
PunjabKesari
वहीं कानपुर में एक विवाद सुलझाने पहुंचे यूथ कांग्रेस के नेता शोएब खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। ये वारदात चकेरी थाना क्षेत्र के ग्रेटर कैलाश इलाके की है। हत्या का आरोपी रवि यादव पुलिसकर्मी का बेटा बताया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!