Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Sep, 2019 06:30 PM
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्यूटी में जा रहे दो दरोगा का एक्सीडेंट हो गया। जिसमे दोनों दरोगा गम्भीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से घायल दोनों दरोगा को एक...
मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्यूटी में जा रहे दो दरोगा का एक्सीडेंट हो गया। जिसमे दोनों दरोगा गम्भीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से घायल दोनों दरोगा को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक दरोगा की हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
बता दें कि मधुबन थाने में तैनात दरोगा सत्यनारायन यादव और विकास यादव सीएम योगी की ड्यूटी में जा रहे थे। तभी अचानक एक बाइक सवार आ गया और बाइक सवार को बचाने में हादसा हो गया। जिसमे दोनों दरोगा घायल हो गए। हालांकि ये पूरी घटना घोसी थाना अंतर्गत जामडीह गांव की है।
इस मामले में घायल दरोगा सत्यनारायन ने बताया कि हृम लोग चेकिंग करने के बाद सीएम की ड्यूटी में जा रहे थे। तभी एक बाइक आ गई और उस बाइक को बचाने में हम लों का एक्सीडेंट हो गया। जिसमे हम दोनों दरोगा घायल हो गए। ग्रामीणों ने हम लोगो को अस्पताल में भर्ती कराया है | हम लोग मधुबन थाने में तैनात है।