Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Feb, 2023 11:35 AM

यूपी के कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुसिबतें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने विधायक इरफान सोलंकी की 25 करोड़ की 6 संपत्तियों को चिह्नित किया है। शनिवार से विधायक की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवा...
कानपुर: यूपी के कानपुर से सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुसिबतें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने विधायक इरफान सोलंकी की 25 करोड़ की 6 संपत्तियों को चिह्नित किया है। शनिवार से विधायक की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान और अन्य आरोपी मो. शरीफ की आरोप मुक्त करने की अर्जी पर एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट 17 फरवरी को अपना फैसला सुनाएगा।

38 संपत्तियों का ब्योरा जुटाया गया
इससे पहले सपा विधायक इरफान सोलंकी और उनके परिजनों की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए दस्वावेजों का सत्यापान किया गया। इसमें इरफान के भाई रिजवान और परिवार से जुड़ी 38 संपत्तियों का ब्योरा जुटाया गया।

पुलिस जल्द करेगी कुर्क की कार्रवाई
इसमें बेकनगंज में 55 करोड़ रुपये की संपत्ति पाई गई। इसके अलावा मेहरबान सिंह पुरवा में 5 करोड़ का गेस्ट हाउस भी शामिल है। कानपुर पुलिस के मुताबिक, जल्द ही इन संपत्तियों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
150 करोड़ रुपए की हो सकती है संपत्ति
संयुक्त पुलिस आयुक्त (जेसीपी) आनन्द प्रकाश तिवारी ने बताया कि जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी, उनके भाई रिजवान, बिल्डर शौकत और उनके अन्य सहयोगियों की दो दर्जन से अधिक संपत्तियों की पहचान की गई है। इन्होंने अवैध तरीकों से इसे जमा किया था। उन्होंने कहा कि लगभग 150 करोड़ रुपये से अधिक की अनुमानित ये संपत्तियां ग्वालटोली, सिविल लाइंस, चमनगंज, बेकनगंज, अनवरगंज, जाजमऊ और पड़ोसी उन्नाव जिले में स्थित हैं।