Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Jan, 2020 04:36 PM
फेसबुक पर विदेशी दोस्त बनकर साइबर अपराधियों ने एक शिक्षक दंपति से ठगी कर ली। उन्हें अस्पताल खोलने के लिए विदेश से रुपए भेजने के नाम पर खाते में 54 लाख रुपए जमा करा लिए। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। साइबर सैल जांच कर रही है। मैनपुरी निवासी एक...
आगराः फेसबुक पर विदेशी दोस्त बनकर साइबर अपराधियों ने एक शिक्षक दंपति से ठगी कर ली। उन्हें अस्पताल खोलने के लिए विदेश से रुपए भेजने के नाम पर खाते में 54 लाख रुपए जमा करा लिए। पीड़ित ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। साइबर सैल जांच कर रही है। मैनपुरी निवासी एक शिक्षक दंपति की दोस्ती कुछ महीने पहले फेसबुक पर एक व्यक्ति से हुई थी। उसने खुद को विदेश में डॉक्टर बताया।
उन्होंने कहा कि वह भारत आना चाहता है। यहां पर वह एक हॉस्पिटल खोलेगा। इस हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं होंगी। शिक्षक दंपति ने उस पर भरोसा कर लिया। दोस्त ने कहा कि जमीन देख लो। शिक्षक दंपति ने जमीन के बारे में बता दिया। इस पर उसने पैसा भेजने को कहा। कुछ दिन बाद फिर से कॉल आई। इस बार कॉल करने वाले ने खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताया। उनसे कहा कि आपके खाते में तभी पैसे आ सकते हैं, पर इससे पहले टैक्स अदा कर दो। रकम करोड़ों में बताई गई।
इस पर दंपति ने फेसबुक फ्रैंड से बात की। उसने कहा कि वह रकम काटकर उसको दे दें। उनसे तकरीबन 54 लाख रुपए जमा करा लिए। बाद में दंपति को धोखाधड़ी होने का पता चला। इस पर पुलिस से शिकायत की। इस मामले में रेंज साइबर सैल काम कर रही है। थाना रकाबगंज में मुकद्दमा दर्ज कराए जाने की तैयारी है।