Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 May, 2021 10:44 AM
जिले में शुक्रवार को 456 व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, वहीं आठ व्यक्तियों की कोविड-19 से मृत्यु हो गई। जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 9,333 नमूने लिए गए जिसमें से 456 नमूने कोरोना...
प्रयागराजः जिले में शुक्रवार को 456 व्यक्तियों के कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, वहीं आठ व्यक्तियों की कोविड-19 से मृत्यु हो गई। जिले के नोडल अधिकारी (कोविड-19) डॉक्टर ऋषि सहाय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 9,333 नमूने लिए गए जिसमें से 456 नमूने कोरोना से संक्रमित पाए गए।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 1,118 व्यक्तियों ने घर में पृथक वास पूरा किया। वहीं विभिन्न अस्पतालों से 64 मरीजों को छुट्टी दी गई।