Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 May, 2025 07:03 PM

अक्सर लोग कहते हैं कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता, कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। मुरादाबाद से आई यह घटना इसी बात को सच साबित करती है, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक 25 वर्षीय युवक चलते-चलते अचानक लड़खड़ाकर ज़मीन पर गिरा… और...
Moradabad News, (सागर रस्तोगी): अक्सर लोग कहते हैं कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं होता, कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। मुरादाबाद से आई यह घटना इसी बात को सच साबित करती है, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। यहां एक 25 वर्षीय युवक चलते-चलते अचानक लड़खड़ाकर ज़मीन पर गिरा… और फिर कभी नहीं उठ सका।
युवाओं की अचानक हो रही मौत कई सवाल भी खड़े कर रही है ?
बता दें कि बड़ी मंडी का रेहान दुकान के लिए पैदल ही निकला था। अभी 25 वर्षीय रेहान घर से कुछ कदम ही चला था कि उसकी अचानक ही मौत हो गई। चलते चलते रेहान सड़क पर गिर गया। जानकारी मिलने के बाद रेहान के परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर्स ने रेहान को मृत घोषित कर दिया। मृतक रेहान की शादी सात महीने पहले ही हुई थी। युवा रेहान की चलते चलते मौत से परिजनों मैं कोहराम मचा हुआ है। वहीं देश के अलग अलग हिस्सों मैं युवाओं की अचानक हो रही मौत कई सवाल भी खड़े कर रही है।
वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टर राजेंद्र सिंह का कहना है कि हीट स्ट्रोक से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, लेकिन कोई व्यक्ति घर से निकला तो इसमें हीट स्ट्रोक के चलते गिरना संभव नहीं है। इस तरह की मौते हार्ट स्ट्रोक से हो सकती है। लेकिन यह सब बिना पोस्टमार्टम के कहना उचित नहीं है।