Edited By Ramkesh,Updated: 15 Jan, 2021 03:12 PM

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गागलहेड़ी इलाके में 25 हजार के इनामी बदमाश को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गागलहेड़ी इलाके में 25 हजार के इनामी बदमाश को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने यहां कहा कि गिरफ्तार नरेश ने 10 साल पहले गांव हसनपुर भलस्वा से इखलाक और इंतजार का अपहरण किया था। पुलिस ने इन दोनों को सकुशल बरामद कर लिया था और छह अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी नरेश तभी से फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। गागलहेड़ी पुलिस ने अमरपुर रोड़ से बीती रात उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।