Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jun, 2026 09:56 AM

उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले की पुलिस ने एक शिक्षिका साथ हुई चेन लूट की वारदात में शामिल 2 शातिर बदमाशों को शुक्रवार तड़के एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उनके कब्जे...
Hardoi News: उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले की पुलिस ने एक शिक्षिका साथ हुई चेन लूट की वारदात में शामिल 2 शातिर बदमाशों को शुक्रवार तड़के एक सशस्त्र मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, नगदी, 2 तमंचे, कारतूस, एक अपाचे बाइक और चोरी की स्कूटी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी लंबे समय से लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे और कई जिलों में इनके खिलाफ संगीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों घायल बदमश कानपुर और उन्नाव जिले के रहने वाले है।
ये भी पढ़ें:- चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: बलिया बना शूटरों का गढ़? CBI ने गोलू उर्फ टाइगर को दबोचा, UP से अब तक 4 पर शिकंजा
पुलिस के अनुसार बीती 3 मई को कोतवाली शहर क्षेत्र में आवास विकास कॉलोनी निवासी शिक्षिका अवंती त्रिवेदी अपने बेटे को छोड़ने के लिए सेंट जेवियर स्कूल के पास खड़ी थीं।तभी बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने कहा कि आगे पुलिस चेकिंग चल रही है, इसलिए अपने जेवर उतारकर सुरक्षित रख लीजिए। बातों में उलझाकर बदमाश उनकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए थे।
ये भी पढ़ें:- 48 साल का संघर्ष लाया रंग! 1978 संभल दंगे के पीड़ित रस्तोगी परिवार को Yogi सरकार ने दोबारा बसाया, मिला जमीन का पट्टा
घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया था और पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। इस बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ शातिर अपराधी सांडी बाईपास पुल के पास किसी बड़ी वारदात की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली शहर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने मौके पर ही दोनों को दबोच लिया और मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
ये भी पढ़ें:- दारूल उलूम देवबंद का कड़ा फरमान: छात्र पास नहीं रख सकेंगे स्मार्टफोन, पकड़े गए तो सीधे संस्थान से होंगे निष्कासित
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान पवन कुमार गौतम उर्फ खास और अंकित वर्मा उर्फ अंकित लोथ के रूप में हुई है। पवन मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला है और वर्तमान में कानपुर नगर के थाना चकेरी क्षेत्र में दुर्गा विहार कॉलोनी में रह रहा था।जबकि अंकित वर्मा उन्नाव जिले में अचलगंज थाना क्षेत्र के बंजर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उनके कब्जे से आवास विकास कॉलोनी से लूटी गई सोने की चेन, जनपद गोंडा से लूटी गई सोने की चेन और जनपद आजमगढ़ में लूटी गई सोने की चेन को बेचने के बाद बची नगदी बरामद की है।
ये भी पढ़ें:- बंद मकान में मिले दोस्तों के संदिग्ध शव, पास में मिली सल्फास की गोली... हत्या या आत्महत्या की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक पवन बेहद शातिर अपराधी है। वर्ष 2022 में हरदोई जनपद के कासिमपुर थाना पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में भी उसके पैर में गोली लगी थी। वहीं वर्ष 2015 में उसने सांडी थाना क्षेत्र में एक सररफा कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पवन के खिलाफ हरदोई, कानपुर, लखनऊ और उन्नाव समेत विभिन्न जिलों में 28 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हरदोई में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है। वहीं अंकित वर्मा के खिलाफ भी चोरी और लूट के कई संगीन मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। पुलिस अब दोनों के अन्य साथियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी है।