Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Jul, 2026 10:44 AM

उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसाइटी में बीते शनिवार देर रात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना...
Greater Noida News: उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 स्थित एल्डिको सोसाइटी में बीते शनिवार देर रात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही नॉलेज पार्क थाना पुलिस और अग्निशमन सेवा की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को टैंक से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। लेकिन अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई जा रही है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:- सिपाही की शर्मनाक करतूत: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, मुकरने पर SP का बड़ा एक्शन
मृतकों की पहचान शशिकांत शर्मा (40), पुत्र ओमप्रकाश शर्मा, निवासी ग्राम गड़मुरा, थाना गड़मुरा, जिला करौली (राजस्थान), सोसाइटी के एसटीपी टैंक की सफाई का कार्य कर रहे थे। सफाई के दौरान वह अचानक टैंक के अंदर बेहोश होकर गिर पड़े। शशिकांत को बचाने के प्रयास में सोसाइटी का सुरक्षा गार्ड आकाश (22), पुत्र भगवान सिंह, निवासी ग्राम इटहारी, जिला फिरोजाबाद, बिना सुरक्षा उपकरणों के टैंक के अंदर उतर गया लेकिन वह भी टैंक में जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद सोसाइटी के लोगों में शोक का माहौल है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि एसटीपी टैंक के भीतर जहरीली गैस के कारण दोनों की जान गई। विस्तृत कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।