Edited By Anil Kapoor,Updated: 26 Jul, 2026 12:25 PM

हरदोई पुलिस ने एक व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कथित रूप से इसमें शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 1.29 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी....
Hardoi News: हरदोई पुलिस ने एक व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कथित रूप से इसमें शामिल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है और 2 नाबालिगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 1.29 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ें:- दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मासूम की मौ/त, पुलिस ने ठेकेदार को भेजा जेल
पूर्वी क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक सुबोध गौतम ने बताया कि 16 और 17 जुलाई की मध्य रात रेलवेगंज क्षेत्र निवासी व्यापारी पंकज अग्रवाल के घर चोरी हुई थी। इस दौरान बदमाश नकदी से भरे बैग चोरी कर लिए गए थे। उन्होंने बताया कि व्यापारी की शिकायत पर उसके 3 घरेलू कर्मचारियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के लिए विशेष अभियान समूह, विशेष हथियार एवं रणनीति दल और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गईं।
ये भी पढ़ें:- STP टैंक में दोस्त को बचाने उतरा सुरक्षा गार्ड, जहरीली गैस से दोनों की मौ/त... Greater Noida की पॉश सोसाइटी में मातम
गौतम ने कहा कि आरोपियों ने परिवार के सदस्यों के भोजन में नींद की गोलियां मिला दी थीं। जब सभी लोग सो गए तो उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया। उनके साथी मालवाहक वाहन से पहुंचे और नकदी से भरे बैग लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पुलिस की लगातार कार्रवाई के दौरान आरोपियों को 1-1 कर गिरफ्तार किया गया और अंततः पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, वारदात को अंजाम देने से पहले तीनों घरेलू कर्मचारियों ने 2 नाबालिगों से भी संपर्क किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से लगभग 1.29 करोड़ रुपए बरामद किए गए हैं और जांच जारी है।