Pratapgarh News: कमरे से आ रही थी तेज बदबू, जब फर्श की खुदाई हुई तो पुलिस ने देखा कुछ ऐसा कि...

Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Jul, 2026 08:34 AM

the body of an elderly man was buried inside his house in pratapgarh

उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार को पुलिस ने एक घर के अंदर फर्श खोलकर दफनाया गया 85 वर्षीय एक व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के सबसे छोटे बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)...

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार को पुलिस ने एक घर के अंदर फर्श खोलकर दफनाया गया 85 वर्षीय एक व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में मृतक के सबसे छोटे बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) आलोक कुमार ने बताया कि महेशगंज थाना क्षेत्र के अथासा गांव के रहने वाले जगदीश द्विवेदी (85) के लापता होने की जांच के दौरान उनके घर के अंदर से उनका शव निकाला गया। उन्होंने बताया कि पुलिस के मुताबिक द्विवेदी की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि द्विवेदी के तीन बेटे थे जिनमें से संतोष और अजय दिल्ली में काम करते हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा विजय उनके साथ रहता था।

ये भी पढ़ें:- Chandauli News: लावारिस खड़े ट्रक ने खोला लाखों का राज, बोरियां खोलते ही...

मिली जानकारी के मुताबिक, कुमार के अनुसार पड़ोसियों ने 21 जुलाई को संतोष को बताया कि घर से बदबू आ रही है जिसके बाद संतोष ने अपने पिता और भाई को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने बताया कि संतोष और अजय गांव लौटे और 22 जुलाई को थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और गुरुवार को जांच के दौरान पुलिस ने जब घर का दरवाजा खोला तो उसमें तेज दुर्गंध महसूस की गई।

ये भी पढ़ें:- UP News: 3 सगी बहनों ने 1 ही युवक से रचाई शादी, विरोध हुआ तो बोलीं- 'राजा दशरथ की भी 3 रानियां थीं'

कुमार ने बताया कि एक कमरे के अंदर ताजा खोदी गई जमीन का हिस्सा मिला, जो कब्र जैसा लग रहा था। उन्होंने बताया कि इस जगह की खुदाई करने पर पुलिस को जगदीश द्विवेदी का सड़ा-गला शव मिला जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में द्विवेदी के सबसे छोटे बेटे विजय के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!