चंद्रनाथ रथ हत्याकांड: बलिया बना शूटरों का गढ़? CBI ने गोलू उर्फ टाइगर को दबोचा, UP से अब तक 4 पर शिकंजा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jun, 2026 06:49 AM

chandranath rath murder case cbi arrests third accused from ballia

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक अन्य आरोपी को बलिया में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बांसडीह के थाना प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि...

Ballia News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक अन्य आरोपी को बलिया में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बांसडीह के थाना प्रभारी वंश बहादुर सिंह ने बताया कि चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई ने बुधवार को बांसडीह रोड थानाक्षेत्र के बासुदेवपुर गांव के गोलू सिंह उर्फ टाइगर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि बलिया की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अदालत ने गोलू सिंह को 2 दिनों के लिए ट्रांजिट रिमांड पर सीबीआई को सुपुर्द कर दिया है।

3 की गिरफ्तारी और 1 का सरेंडर
अधिकारियों के मुताबिक सीबीआई ने इस मामले में बलिया से अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले नवीन कुमार सिंह और राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि राजकुमार के करीबी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बलिया की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। गोलू सिंह के अधिवक्ता हरिवंश सिंह ने बताया कि सीबीआई ने उनके मुवक्किल को गुरुवार को स्थानीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेश कुमार पांडे की अदालत में पेश करके उसे 3 दिन के लिए ट्रांजिट रिमांड पर देने की अर्जी दाखिल की।

गोलू उर्फ टाइगर की 2 दिनों की ट्रांजिट रिमांड मंजूर
उन्होंने बताया कि अदालत ने सीबीआई की अर्जी पर विचार करने के बाद गोलू को 2 दिन के लिए कोलकाता ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की अनुमति दे दी है। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की पश्चिम बंगाल में पिछली 6 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!