कांवड़ यात्रा से पहले UP Police सख्त, DJ संचालकों को दिए कड़े निर्देश, नहीं चलेगी मनमानी... अश्लील गानों पर पूरी तरह रोक

Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Jul, 2026 12:33 PM

meerut police issues instructions to dj operators for the kanwar yatra

कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार को जिले के 50 से अधिक डीजे संचालकों के साथ बैठक कर शासन और प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए ...

मेरठ : कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार को जिले के 50 से अधिक डीजे संचालकों के साथ बैठक कर शासन और प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में डीजे संचालकों को बताया गया कि डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फीट और चौड़ाई 10 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए।

साथ ही ध्वनि का स्तर निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोंसले ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान अश्लील, आपत्तिजनक, भड़काऊ अथवा धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले गीत या ऑडियो का प्रसारण किसी भी स्थिति में नहीं किया जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि डीजे संचालन से यातायात व्यवस्था बाधित न हो और सड़क पर अनावश्यक अवरोध उत्पन्न न हो।

सभी संचालकों को निर्धारित कांवड़ मार्ग और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया। पुलिस अधीक्षक ने डीजे संचालकों से कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन का पूरा सहयोग करने तथा किसी भी समस्या या आपात स्थिति की तत्काल संबंधित थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचना देने की अपील की। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!