'मीट पर ताला, शराब की दुकानों पर पर्दा...' UP में कांवड़ मार्ग के लिए प्रशासन का सख्त आदेश, उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

Edited By Anjna,Updated: 31 Jul, 2026 04:22 PM

meat shops closed in muzaffarnagar till august 12

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित मांस की सभी दुकानों तथा मांसाहारी भोजन परोसने वाले भोजनालय 12 अगस्त तक बंद करा दिए गए हैं, जबकि शराब की दुकानें पर्दे लगाकर संचालित की जाती रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी....

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्थित मांस की सभी दुकानों तथा मांसाहारी भोजन परोसने वाले भोजनालय 12 अगस्त तक बंद करा दिए गए हैं, जबकि शराब की दुकानें पर्दे लगाकर संचालित की जाती रहेंगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिला आबकारी अधिकारी रवि शंकर ने बताया कि जिले में शराब की सभी दुकानें खुली हैं, लेकिन कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित 113 दुकानों को पर्दों से ढक दिया गया है। सहायक आयुक्त अर्चना धीरन ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग पर स्थित मांसाहारी भोजन परोसने वाले सभी रेस्तरां, ढाबे और अन्य प्रतिष्ठान संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- 8 साल तक लिया सरकारी वेतन, अब पाई-पाई का हिसाब... फर्जी जाति प्रमाण पत्र पर शिक्षक बना शख्स बर्खास्त

मिली जानकारी के मुताबिक, श्रावण मास की शुरुआत के साथ 30 जुलाई से कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो चुकी है और श्रद्धालु मुजफ्फरनगर पहुंचने लगे हैं। श्रद्धालु शिव चौक स्थित शिव मंदिर की परिक्रमा भी कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और सुचारू संचालन के लिए यात्रा मार्गों पर भारी पुलिस बल तथा आतंकवाद रोधी दस्ता तैनात किया गया है। इसके साथ ही पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल अपने-अपने गृह नगर पहुंचते हैं और वहां स्थित शिव मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। यह यात्रा 11 अगस्त को संपन्न होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!