Electricity Bill Relief: महंगे बिजली बिल से मिलेगी राहत, जुलाई में इस राज्य में सस्ती होगी बिजली

Edited By Sahil Kumar,Updated: 30 Jun, 2026 10:30 PM

relief from high electricity bills electricity becomes cheaper in up in july

उत्तर प्रदेश में करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। जुलाई में बिजली 4.43 प्रतिशत तक सस्ती होने जा रही है। इसका फायदा सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलेगा। पिछले 15 महीनों में यह सबसे बड़ी मासिक राहत है। इससे शहरी और ग्रामीण...

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश में करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर सामने आई है। जुलाई में बिजली 4.43 प्रतिशत तक सस्ती होने जा रही है। इसका फायदा सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं को मिलेगा। पिछले 15 महीनों में यह सबसे बड़ी मासिक राहत है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (UPERC) के निर्देशों के बाद जुलाई महीने के लिए नया संशोधित फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज लागू किया है। अप्रैल 2026 में बिजली खरीद की वास्तविक लागत का आकलन करके फ्यूल सरचार्ज माइनस 4.43 प्रतिशत दर्ज किया गया। जिससे जुलाई के महीने में बिजली बिल में उपभोक्ताओं को राहत दी जाएगी।

इसका लाभ सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा। शहरों और गांवों के घरेलू उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आएगी। इसके साथ-साथ दुकानदारों और सभी उद्योगों को भी भी इसका लाभ मिलेगा। इस कटौती के बाद राज्य के उपभोक्ताओं को कुल मिलाकर लगभग 358.31 करोड़ रुपये का लाभ मिलेगा। इससे पहले मार्च में बिजली बिल में उपभोक्ताओं को 2.42 प्रतिशत राहत दी गई थी। वहीं जुलाई में 4.43 प्रतिशत राहत दी जा रही है।

उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि ईंधन अधिभार शुल्क की गणना सही तरीके से की जाएगी, तो इसका लाभ उपभोक्ताओं को लगातार इसका लाभ मिलता रहेगा। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत मिलेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!