UP में आंधी का तांडव: ई-रिक्शा पर काल बनकर गिरा पेड़, 5 की मौ/त... योगी सरकार देगी 4-4 लाख मुआवजा

Edited By Anil Kapoor,Updated: 30 Jun, 2026 08:12 AM

tree falls on e rickshaw in firozabad five passengers killed three injured

फिरोजाबाद जिले के फरिहा क्षेत्र में सोमवार रात आई तेज आंधी से एक विशाल पेड़ के एक ई-रिक्शा के गिर जाने से उस पर सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई तथा 3 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी....

Firozabad News: फिरोजाबाद जिले के फरिहा क्षेत्र में सोमवार रात आई तेज आंधी से एक विशाल पेड़ के एक ई-रिक्शा के गिर जाने से उस पर सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई तथा 3 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:- UP में हाईटेंशन तार से टकराकर खेत में गिरा ट्रेनिंग विमान: मौत को मात देकर मलबे से सुरक्षित निकलीं महिला पायलट

जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि फरिहा थानाक्षेत्र में चिड़रई गांव के पास रात करीब साढ़े 8 बजे एक ई-रिक्शा अवागढ़ से आ रहा था, तभी पृथ्वीपुर-चिड़रई मार्ग पर अचानक आई तेज आंधी से नीम का एक बड़ा पेड़ अचानक उस पर गिर गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में ई-रिक्शा सवार सभी 8 लोग पेड़ के नीचे दब गए, जिन्हें पुलिस ने पेड़ हटवाकर बाहर निकाला और ट्रामा सेंटर भेजा। उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने उनमें से 5 को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:- राम मंदिर दान विवाद: अयोध्या में पूजा से पहले UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय नजरबंद, कई सांसद भी घिरे

शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान गजेंद्र (28), हरेश पाल (59), विष्णु (20), अमन (17) तथा गंगा सिंह (65) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि उनके शव पोस्टमार्टम के लिए ले जाए गए हैं, वहीं घायलों का उपचार किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने यह भी बताया है कि शासन की ओर से मृतकों के परिवारजनों देवीय आपदा कोष से 4-4 लाख रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!