झाड़-फूंक के नाम पर बेटी को अकेले कमरे में बुलाया… फिर किया खौफनाक कांड, जिसे सुनकर पिता का खौल उठा खून

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Aug, 2026 03:01 PM

he called his daughter into a room alone in the name of exorcism then committed

हम चांद पर पहुंच चुके हैं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से दुनिया बदल रहे हैं और विज्ञान हर दिन नई संभावनाओं के दरवाजे खोल रहा है। लेकिन इसी 21वीं सदी में अंधविश्वास की जड़ें अब भी समाज में गहरी हैं। कहीं बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से तलाशा जाता है, तो कहीं...

हरदोई: हम चांद पर पहुंच चुके हैं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से दुनिया बदल रहे हैं और विज्ञान हर दिन नई संभावनाओं के दरवाजे खोल रहा है। लेकिन इसी 21वीं सदी में अंधविश्वास की जड़ें अब भी समाज में गहरी हैं। कहीं बीमारी का इलाज झाड़-फूंक से तलाशा जाता है, तो कहीं तंत्र-मंत्र और टोने-टोटके के नाम पर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ होता है। ऐसा ही ताजा मामला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से आया है जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। यहां पर एक शख्स ने झाड़-फूंक के नाम पर लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। 

जानिए पूरा मामला
दरसअल, एक युवती को बार-बार चक्कर आ रहा था पिता ने झाड़ फूक के लिए तांत्रिक के पास ले गया। जहां पर आरोपी ने पूजा पाठ के नाम पर बेटी को कमरे अकेले बुलाया और पिता को घर के बाहर बैठने के लिए कहा। इस पिता बाहर बैठक बेटी का इंतजार कर रहा था, लेकिन तांत्रिक ने नाबालिग लड़की से कमरे में रेप की घटना का अंजाम दे डाला। इस दौरान किशोरी बेहोश हो गई। जब कुछ देर होश आया तो पिता को आप बीती सुनाई। बेटी की बात सुन पिता के पैरा तले जमीन हिल गई। पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। 

बेटी को बार-बार आता था चक्कर
​पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार कासगंज जिले का रहने वाला है जो कि गाजियाबाद में रहकर नौकरी करता है। पिछले कुछ समय से उनकी नाबालिग बेटी की तबीयत खराब चल रही थी और उसे बार-बार चक्कर आ रहे थे।  परिजनों ने इसे ‘भूत-बाधा’ मान लिया। गाजियाबाद में कार्यरत एक परिचित के बताने पर पिता अपनी बेटी का इलाज कराने हरदोई पहुंचे। झाड़-फूंक के दौरान आरोपी तांत्रिक ने हैवानियत की घटना को अंजाम दिया। 

बेहोश कर दुष्कर्म का आरोप 
बताया जा रहा है कि घटना ​6 अगस्त की शाम की है यहां पर पिता अपनी नाबालिग बेटी को लेकर घोड़ीधर ईंट भट्टे पर पहुंचा। आरोपी ने रात करीब 10 बजे विशेष पूजा-पाठ का झांसा देकर पिता को कमरे से बाहर भेज दिया। आरोप है कि अकेला पाकर तांत्रिक ने नाबालिग को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध कर दिया और दुष्कर्म किया। होश आने पर आप बीती पिता को पीड़िता ने बताई। उसके बाद पिता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!