ग्रेटर नोएडा बस में आग : यमुना एक्सप्रेसवे पर 9 यात्रियों की मौत के बाद 2 लोग गिरफ्तार

Edited By Sanjeev,Updated: 24 Sep, 2026 10:56 AM

greater noida bus fire 2 arrested after 9 passengers die in yamuna expressway

ग्रेटर नोएडा में जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। FIR के अनुसार, आग के विकराल रूप लेने से पहले यात्रियों को बस के अंदर कुछ जलने की गंध...

ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) : ग्रेटर नोएडा में जेवर के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई, जिसके बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। FIR के अनुसार, आग के विकराल रूप लेने से पहले यात्रियों को बस के अंदर कुछ जलने की गंध महसूस हुई थी। यह घटना 23 सितंबर को रात करीब 11:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे के 33-किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुई, जब बस नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी। 

जेवर पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के मुताबिक बस में करीब 30-35 यात्री सवार थे। खबरों के अनुसार, कुछ यात्रियों को ड्राइवर के केबिन से कुछ जलने की गंध आई और उन्होंने ड्राइवर और कंडक्टर को इस बारे में बताया। हालांकि, शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों ने तुरंत बस नहीं रोकी और केबिन के अंदर धूम्रपान करते रहे। FIR में कहा गया है कि इसके कुछ ही देर बाद अचानक ड्राइवर की सीट के पास आग की लपटें उठीं और तेजी से पूरी बस में फैल गईं। 

यात्रियों ने शोर मचाया और ड्राइवर से बस रोकने को कहा, जिसके बाद बचाव कार्य शुरू हुआ। नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलने के बाद तुरंत कई फायर और रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गईं। कुमार ने कहा, 'एक बस रात में नई दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी और जेवर के पास उसमें आग लग गई। चार फायर टेंडर और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और 20-25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। दम घुटने और आग से लगी चोटों के कारण नौ लोगों की मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है और ड्राइवर व कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है।' 

FIR में बताया गया है कि आग पर काबू पाने के बाद बस के अंदर 9 लोग मिले, जिन्हें बाद में जेवर के कैलाश अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौतों की वजह जलना और दम घुटना बताया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं, जिनमें धारा 281, 125(b), 105 और 351(3) शामिल हैं, के तहत मामला दर्ज किया है। ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि पुलिस आग लगने की वजहों और यात्रियों की चेतावनी के बावजूद बस रोकने में हुई कथित देरी की जांच कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!