वाराणसी के काल भैरव मंदिर में गुंडागर्दी! बैरिकेडिंग रोककर गुजरात के श्रद्धालु परिवार को पीटा, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 May, 2026 02:34 PM

devotees who came to visit kaal bhairav  temple were assaulted investigation

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस घटना को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर...

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काल भैरव मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं से मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने इस घटना को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- वाराणसी बोट इफ्तार विवाद: हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी — 'गंगा में मांसाहारी भोजन फेंकने से आहत होती हैं भावनाएं'

सूत्रों के अनुसार, गुजरात के नवसारी निवासी मुकेश भाई पटेल शनिवार को परिवार सहित दोपहर में काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे थे। लंबी लाइन में उनका परिवार भी लगा हुआ था। तभी कुछ युवकों ने अचानक बैरिकेडिंग की और रास्ता बंद कर दिया। इससे उनकी मां बैरिकेडिंग के अंदर और पिता बाहर हो गए।

ये भी पढ़ें:- परीक्षा देने गई बेटी फिर कभी घर नहीं लौटी! गन्ने के खेत से बरामद हुआ छात्रा का शव, इलाके में हड़कंप

परिवार का आरोप है कि उन्होंने युवकों से अनुरोध किया कि बुजुर्ग माता-पिता को एक साथ कर दिया जाए, क्योंकि भीड़ में उन्हें परेशानी होगी, लेकिन युवकों ने उनकी एक नहीं सुनी। बल्कि वीडियो बनाने पर पिताजी को धक्का दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। उनकी मां के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया। 

ये भी पढ़ें:- प्रयागराज में सनसनी: ऑफिस बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से गोली मारकर हत्या, पार्टनर ही निकले कातिल!

पीड़ित के अनुसार, मौके पर कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया। रविवार को मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और परिसर के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया जा रहा है। दर्शनार्थियों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!