प्रयागराज में सनसनी: ऑफिस बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की बेरहमी से गोली मारकर हत्या, पार्टनर ही निकले कातिल!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 18 May, 2026 08:54 AM

up crime news property dealer shot dead in prayagraj

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रविवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के काम में...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में रविवार शाम एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला है कि प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के काम में साझेदार व्यक्तियों ने अजहरुद्दीन (38) की गोली मारकर हत्या की। उन्होंने बताया कि अजहरुद्दीन और उसके 2-3 साझेदार प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने का काम किया करते थे और रविवार को साझेदारों को अजहरुद्दीन के कार्यालय में बुलाया गया था। यादव ने बताया कि अजहरुद्दीन और आरोपियों के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद था जिसके कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया। 

ये भी पढ़ें:- परीक्षा देने गई बेटी फिर कभी घर नहीं लौटी! गन्ने के खेत से बरामद हुआ छात्रा का शव, इलाके में हड़कंप

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के लिए 2 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि एसओजी और सर्विलांस की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए तैनात की गई हैं और आरोपी जिस कार से आए थे, वह जब्त कर ली गई है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजन से तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!