असम विधान सभा चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी ताकत, जारी किया चुनावी घोषणा पत्र, महिलाओं को 50 हजार देने का ऐलान!

Edited By Ramkesh,Updated: 02 Apr, 2026 03:30 PM

congress puts all its strength into the assam assembly elections releases elect

असम विधानसभा की 126 सदस्यीय सीट के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। ऐसे में कांग्रेस पार्टी और भाजपा दोनो प्रचार में पूरी तकत झोक दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। इस दौरान कांग्रेस का...

असम: असम विधानसभा की 126 सदस्यीय सीट के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा। ऐसे में कांग्रेस पार्टी और भाजपा दोनो प्रचार में पूरी तकत झोक दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया श्रीनेत ने असम विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। इस दौरान कांग्रेस का आज घोषणापत्र जारी हुआ है।

उन्होंने कहा कि हमारी पांच गारंटी पहले ही जारी हो चुकी हैं। असम में हमने महिलाओं के खातों में 50  हजार रुपये का ऋण डालने की बात की है, वृद्धावस्था पेंशन को 1250 रुपये करने की बात की है, एक मंत्रालय बनाने की बात की जा रही है। हम जमीन के पट्टे की बात कर रहे हैं जिसमें 10 लाख लोगों को फायदा पहुंचेगा और हम जुबीन गर्ग के लिए न्याय की बात कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि असम में भ्रष्ट सरकार है जिसने पिछले 5 से 10 सालों में केवल जुमले दिए हैं और कोई भी काम नहीं किया है। जरूरी है कि इस जुमलेबाज सरकार की कलई खोली जाए। 

आप को बता दें कि असम में हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। यहां पर कांग्रेस पार्टी अपनी वापसी की राह तलाश रही है। असम कांग्रेस की कमान गौरव गोगोई के हाथों में है। हालांकि 126 सदस्यीय असम विधानसभा के लिए मतदान एक चरण में 9 अप्रैल को होगा जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी। फिलहाल 4 मई को ही ये साफ होगा कि सत्ता में भाजपा कब्जा पर रहेगी या फिर कांग्रेस पार्टी वापसी करेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!