'नो कर्फ्यू, नो दंगा... अब सिर्फ उत्सव', योगी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, फिरोजाबाद से सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

Edited By Purnima Singh,Updated: 22 Jun, 2026 03:47 PM

cm yogi lashes out at the opposition from firozabad

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश अब माफिया, गुंडागर्दी और अराजकता से मुक्त हो चुका है और आज उत्तर प्रदेश में "नो कर्फ्यू, नो दंगा" की स्थिति है और जब सब कुछ अच्छा होता है तो उपद्रव नहीं, बल्कि उत्सव होते हैं ...

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश अब माफिया, गुंडागर्दी और अराजकता से मुक्त हो चुका है और आज उत्तर प्रदेश में "नो कर्फ्यू, नो दंगा" की स्थिति है और जब सब कुछ अच्छा होता है तो उपद्रव नहीं, बल्कि उत्सव होते हैं। मुख्यमंत्री फिरोजाबाद में 658 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 81 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

उन्होंने वर्ष 2017 से पहले की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भाजपा की डबल इंजन सरकार "एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज" और "एक जिला, एक उत्पाद" जैसी योजनाएं दे रही है, जबकि समाजवादी पार्टी के शासन में "एक जिला, एक माफिया" की स्थिति थी। योगी ने आरोप लगाया कि उस दौर में माफिया तत्व सरकारी भूमि पर कब्जा करने, अराजकता फैलाने और प्रदेश को नुकसान पहुंचाने के लिए जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी रामनवमी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और कांवड़ यात्रा जैसे धार्मिक आयोजनों का विरोध करती थी तथा आम लोगों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस, बसपा और सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ये दल अंधेरे में रहने के आदी थे, क्योंकि उस समय भ्रष्टाचार और लूटपाट को बढ़ावा मिलता था। उन्होंने कहा कि यही कारण था कि वे प्रदेश में बिजली व्यवस्था को बेहतर नहीं बनाना चाहते थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के एजेंडे में विकास शामिल नहीं है। उनके अनुसार, समाज को बांटना, सामाजिक एकता को कमजोर करना, गुंडागर्दी को बढ़ावा देना, गरीबों के हितों की अनदेखी करना और विकास कार्यों में बाधा डालना उनकी राजनीति का हिस्सा रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!