'गिरगिट भी शरमा जाए...', प्रतापगढ़ में CM Yogi का सपा-कांग्रेस पर सबसे बड़ा हमला, अयोध्या से वक्फ तक गरजे...

Edited By Purnima Singh,Updated: 07 Jul, 2026 03:40 PM

cm yogi attacks sp congress in pratapgarh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साध रही समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस को घेरते हुए मंगलवार को कहा कि सनातन आस्था पर प्रहार कर रहे इन...

प्रतापगढ़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना साध रही समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस को घेरते हुए मंगलवार को कहा कि सनातन आस्था पर प्रहार कर रहे इन दोनों दलों की 'वक्फ' के मुद्दे पर खामोशी को देखकर तो गिरगिट भी शरमा रहा होगा। मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ जिले के सदर और विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्रों में 384 करोड़ की 111 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सपा और कांग्रेस की तीखी आलोचना करते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाये।

'अयोध्या की घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं'
आदित्यनाथ ने अयोध्या के कथित चंदा चोरी मामले का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग (सपा और कांग्रेस) एक घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करके हिंदुओं को अपमानित करने और आस्था पर प्रहार करने का काम कर रहे हैं, लेकिन अब यह देश कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के चंगुल में नहीं फंसने वाला है।

'वक्फ की जमीन पर क्यों नहीं बोलते?'
उन्होंने कहा, ''मैं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों से पूछना चाहता हूं कि अयोध्या में जिस कथित चोरी को लेकर आप हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं, वक्फ के नाम पर प्रदेश में हजारों हेक्टेयर जमीन बेची गई....क्या उस पर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक बार भी बोली?''

'चढ़ावा मामले में कार्रवाई हो रही, वक्फ पर चुप्पी क्यों?'
उन्होंने कहा कि अयोध्या के मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है, मगर वक्फ के मुद्दे पर सपा और कांग्रेस के लोगों के मुंह पर 'फेविकोल' क्यों लग जाता है।

'राम मंदिर पर बोलने का कोई अधिकार नहीं'
आदित्यनाथ ने कहा कि राम के अस्तित्व को नकारने वाले, अयोध्या में राम भक्तों पर गोली चलाने वाले और हिंदू विरासत से जुड़े धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार से संबंधित रकम को कब्रिस्तान की चहारदीवारी पर खर्च करने वाले लोग अयोध्या के प्रति कब से आस्थावान हो गए? उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों के लोगों को राम मंदिर से जुड़े मुद्दे पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है।

'गिरगिट भी शरमा जाए'
मुख्यमंत्री ने कहा, ''मुझे लगता है कि अब तो इन सपाइयों से और कांग्रेसियों से गिरगिट भी शरमा रहा होगा कि भाई देखो कम से कम एक नई प्रजाति आ गई है जो हमसे ज्यादा तेजी से रंग बदलती है।''

'हिंदुओं की आस्था आहत नहीं होती थी?'
उन्होंने कहा कि जब सपा और कांग्रेस के लोग अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां और लाठी चलवाते थे, भगवान राम और कृष्ण को काल्पनिक कहते थे, कांवड़ यात्रा को प्रतिबंधित करते थे, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन पर रोक लगाते थे, दुर्गा पूर्जा पंडालों पर रोक लगाते थे और अवैध बूचड़खानों में गौमाता की हत्या करवाते थे, क्या तब हिंदुओं की आस्था आहत नहीं होती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर जागरूक नागरिक को सपा और कांग्रेस से यह प्रश्न करने चाहिये।

'राम मंदिर ही सपा की पीड़ा'
योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''जहां पर वे बाबरी का 'गुलामी का ढांचा' (स्पष्ट रूप से मुगल शासन के संदर्भ में) देखना चाहते थे, आज आप सबके पुरुषार्थ से वहां भगवान राम का दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर खड़ा है, यही समाजवादी पार्टी की पीड़ा है।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!