CBSE पोर्टल की खामी निकालने वाले 12वीं पास निसर्ग को IIT कानपुर में मिली नौकरी

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 Jun, 2026 02:56 PM

class 12 graduate who found a flaw in the cbse portal gets a job at iit kanpur

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) पोर्टल की बड़ी तकनीकी सुरक्षा कमियों (Technical Glitches) को उजागर करने वाले 19 वर्षीय छात्र निसर्ग अधिकारी को आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने एक बड़ा तोहफा दिया है।

IIT Kanpur Appoints Nisarg Adhikari : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) पोर्टल की बड़ी तकनीकी सुरक्षा कमियों (Technical Glitches) को उजागर करने वाले 19 वर्षीय छात्र निसर्ग अधिकारी को आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) ने एक बड़ा तोहफा दिया है। 

निसर्ग को आईआईटी के प्रतिष्ठित साइबर सुरक्षा केंद्र 'सीआई हब' (C3i Hub) में 'ओपन सोर्स इंटेलिजेंस इंजीनियर' (Open Source Intelligence Engineer) के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है। आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि निसर्ग ने संस्थान में अपना पद संभाल (Join) भी लिया है।

आईआईटी के निदेशक प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने निसर्ग की तारीफ करते हुए कहा, आईआईटी के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की टीम ने निसर्ग को तकनीकी रूप से बेहद सक्षम और प्रतिभाशाली पाया है। इतनी कम उम्र में उन्होंने जो तकनीकी कौशल (Technical Skills) दिखाया है वह काबिले तारीफ है।

यह भी पढ़ें: मुंबई में गर्मी का टॉर्चर: 32 डिग्री तापमान पर लग रहा 40 का झटका, जानें मानसून का लेटेस्ट अपडेट?

सीआई हब (जो साइबर सुरक्षा और थ्रेट इंटेलिजेंस पर काम करता है) में काम करने के दौरान निसर्ग को साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और थ्रेट इंटेलिजेंस इंजीनियर के रूप में अपनी क्षमताओं को और ज्यादा निखारने का बेहतरीन मौका मिलेगा। वहीं जब आईआईटी निदेशक से यह सवाल पूछा गया कि क्या निसर्ग को नौकरी के साथ-साथ संस्थान के किसी स्नातक पाठ्यक्रम (Undergraduate Course) में सीधे प्रवेश दिया जाएगा या वह बीटेक के छात्र भी बनेंगे? तो प्रो. मणीन्द्र अग्रवाल ने इस पर पूरी तरह विराम लगाते हुए साफ मना किया कि ऐसा कोई प्रावधान नहीं होगा। निसर्ग केवल एक कर्मचारी के तौर पर सीआई हब की तकनीकी टीम का हिस्सा रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Rajasthan: दौसा में असिस्टेंट ट्रेजरी ऑफिसर ने किया सुसाइड, जूनियर अकाउंटेंट की मौत से जुड़े थे तार

इस पूरे मामले में एक और छात्र का नाम भी सामने आया था जिस पर आईआईटी ने अपनी स्थिति साफ की है। पोर्टल में कमियां बताने वाले एक अन्य छात्र सार्थक सिद्धांत को भी आईआईटी द्वारा नौकरी का प्रस्ताव दिए जाने की खबरें बुधवार को मीडिया में आई थीं। हालांकि आईआईटी प्रशासन ने वीरवार (11 जून 2026) को इन खबरों का खंडन करते हुए साफ कहा कि सार्थक को नौकरी देने जैसा कोई फैसला नहीं लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!