4 बाइक, 8 बदमाश और 1 मौत! 'पहले नीचे बुलाया, फिर गोलियों से भूना'- जिम संचालक की हत्या से गांव में फैली दहशत

Edited By Anil Kapoor,Updated: 22 Jul, 2025 09:50 AM

chandauli news gym operator was called from home and gunned down

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव में सोमवार की रात करीब 11:30 बजे 8 बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव उर्फ बिंदु की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब अरविंद अपने घर पर था। बदमाश 4 बाइक...

Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव में सोमवार की रात करीब 11:30 बजे 8 बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव उर्फ बिंदु की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना उस समय हुई जब अरविंद अपने घर पर था। बदमाश 4 बाइक पर आए थे और उन्होंने पहले उसके घर की तलाशी ली। बदमाशों ने पता लगाया कि अरविंद जिम में है, और फिर जिम के नीचे आकर उसे बुलाया।

जिम से नीचे आते ही बदमाशों ने अरविंद पर चलाई गोलियां
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब अरविंद जिम से नीचे आया तो बदमाशों ने उसे पकड़ने की कोशिश की। इस समय अरविंद कोई खतरा नहीं समझ रहा था, लेकिन तभी बदमाशों ने उसके ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने 4 से 5 बार गोलियां चलाईं। गोली उसके सिर, गर्दन और पीठ पर लगी। अरविंद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। बदमाशों ने उसके पास खड़ी उसकी थार गाड़ी पर भी हमला किया। उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़े और 2 गोलियां गाड़ी के पिछली खिड़की पर मारी। इस दौरान बदमाश बाइक से भाग गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। परिजन तुरंत अरविंद को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम, कारतूस बरामद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। सीपी सिटी आदित्य लांघे, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, सीओ कृष्णमुरारी शर्मा, मुगलसराय और अलीनगर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर के 3 खोखे और प्रतिबंधित बोर के 4 से 5 खोखे और कारतूस बरामद किए हैं।

जमीन कारोबार से जुड़े पुराने विवाद की आशंका
मृतक अरविंद यादव का घर धरना गांव में है। वह गांव में प्रॉपर्टी डीलर और जिम संचालक के रूप में काम करता था। इसके अलावा उसकी परमार कटरा में कपड़े की दुकान भी है। अरविंद का अक्सर अपने कामकाज को लेकर विवाद रहता था।बताया जा रहा है कि अरविंद और बदमाश पहले साथ मिलकर जमीन का काम करते थे। लेकिन कुछ समय बाद उनके बीच पैसे को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों के बीच झगड़ा जेल जाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ। कहा जाता है कि घटना में शामिल कुछ बदमाश शराब तस्करी का भी काम करते हैं।

पुलिस कर रही जांच, फुटेज और पूछताछ जारी
पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे रुपयों का लेनदेन और पुराना झगड़ा माना जा रहा है। पुलिस आसपास के इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!