सियासी दबाव के आगे झुकी पुलिस? कैबिनेट मंत्री के भतीजे ने समर्थकों संग घेरा थाना, तीखी नोकझोंक के बाद पुलिस ने छोड़ा आरोपी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jun, 2026 02:52 PM

cabinet minister s nephew clashes with police in mathura

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बरसाना थाने में अमृत सरोवर योजना के तहत चल रहे खुदाई कार्य से जुड़े एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद गुरुवार देर रात हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी...

Mathura News: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के बरसाना थाने में अमृत सरोवर योजना के तहत चल रहे खुदाई कार्य से जुड़े एक व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद गुरुवार देर रात हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के भतीजे एवं भाजपा नेता नरदेव चौधरी समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। 

ये भी पढ़ें:- प्रेम विवाह का खौफनाक अंत! विवाद के बाद पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को भी उड़ाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने अमृत सरोवर की खुदाई कार्य में लगे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था। पुलिस का आरोप था कि उक्त व्यक्ति ने एक पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की थी। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेता नरदेव चौधरी अपने समर्थकों के साथ देर रात बरसाना थाने पहुंच गए। बताया जाता है कि नरदेव चौधरी ने कार्यवाहक थाना प्रभारी अश्वनी कुमार से व्यक्ति को हिरासत में लेने का कारण पूछा तथा विकास कार्य में बाधा डालने पर आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। थाने में मौजूद समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी भी की।

ये भी पढ़ें:- शिक्षिका से लूट करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों लुटेरे गोली लगने से घायल, लूटी चेन और तमंचे बरामद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए व्यक्ति को छोड़ दिया। इसके बाद वह व्यक्ति समर्थकों के साथ वहां से चला गया। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस को पीछे हटना पड़ा। हालांकि इस संबंध में पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। उधर, घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से मामले की जानकारी ली जा रही है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारियों का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!