Edited By Anil Kapoor,Updated: 01 Dec, 2025 08:15 AM

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शादी के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। जहां एक दुल्हन जयमाला डालने के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसके चलते बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। यह घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अजयपुर गांव की बताई...
Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में शादी के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। जहां एक दुल्हन जयमाला डालने के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई, जिसके चलते बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। यह घटना पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अजयपुर गांव की बताई जा रही है और इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जयमाला के बाद अचानक फरार हुई दुल्हन
जानकारी के अनुसार, 29 नवंबर को अजयपुर गांव निवासी ओमप्रकाश की बेटी की शादी थी। बारात गांव भादिन से आई थी। बारातियों का सत्कार और स्वागत विधिवत किया गया। द्वारचार पूजन के बाद जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हुआ। दुल्हन ने दूल्हे के गले में जयमाला डाली और कार्यक्रम हंसी-खुशी के माहौल में पूरा हुआ। लेकिन जैसे ही भांवर (सात फेरे) का समय आया, दुल्हन अपने कमरे में नहीं मिली। परिजन ने आसपास और घर में ढूँढा, लेकिन दुल्हन का कहीं पता नहीं चला।
प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन
दुल्हन के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उनकी बेटी का गांव के ही संदीप नामक युवक से प्रेम संबंध था। शादी तय थी और बारात कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया गया। जयमाला संपन्न होने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
बिना दुल्हन के लौट गई बारात
भांवर ना होने के कारण दूल्हा पक्ष बारात वापस लेकर चला गया। थाना प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि दुल्हन बालिग है और मामले की छानबीन की जा रही है।