इश्क में बना हत्यारा..., प्रेमिका के भाई की हत्या, प्रेमी को उम्रकैद और माशूका को 20 साल की सजा

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Aug, 2026 03:01 PM

a man turned murderer in love girlfriend s brother murdered lover sentenced

उत्तर प्रदेश के बरेली की एक अदालत ने अपनी प्रेमिका के भाई की हत्या करने के दोषी एक व्यक्ति को उम्रकैद तथा इस जुर्म में साथ देने वाली उसकी माशूका को 20 साल के कारावास की सजा सुनायी है।

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली की एक अदालत ने अपनी प्रेमिका के भाई की हत्या करने के दोषी एक व्यक्ति को उम्रकैद तथा इस जुर्म में साथ देने वाली उसकी माशूका को 20 साल के कारावास की सजा सुनायी है। विशेष लोक अभियोजक राजीव तिवारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के ईद जागीर गांव में 28 जुलाई 2020 की दोपहर को 17 वर्षीय एक लड़की घर में अकेली थी और उसी दौरान उसका प्रेमी महेश उर्फ मुकेश आ गया।

आपत्तिजनक स्थिति में भाई ने बहन को था देखा 
उन्होंने बताया कि वे दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे, तभी लड़की का पांच वर्षीय भाई आ गया और उसने कहा कि वह इस बारे में अपनी मां को बताएगा। उन्होंने बताया कि इतना सुनते ही ने महेश ने अपनी प्रेमिका की मदद से लड़के की गला दबाकर हत्या कर दी। तिवारी ने बताया कि नाबलिग प्रेमिका ने महेश से कहा कि शव छत से फेंक दे ताकि यह हादसा प्रतीत हो। उन्होंने बताया कि इसके बाद महेश शव को फेंकने के बाद भाग गया। 

पॉक्सो अदालत ने 20 साल की सुनाई सजा 
उन्होंने बताया कि इस संबंध में विशेष पॉक्सो अदालत ने गत सोमवार को महेश को बच्चे की हत्या का दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी थी। तिवारी ने बताया कि घटना के समय मृतक की बहन नाबालिग थी, इसलिए उसका मामला किशोर न्यायालय में भेजा गया था।

हत्या के षड्यंत्र में शामिल बहन को भी सजा 
उन्होंने बताया कि उसके विरुद्ध हत्या के षड्यंत्र में शामिल होने और साक्ष्य मिटाने के आरोप तय किये गये थे। तिवारी ने बताया कि अब वह बालिग हो चुकी है, लिहाजा उसके प्रकरण की सुनवाई पाक्सो अदालत की विशेष जज नम्रता अग्रवाल ने की, जिन्होंने बुधवार को फैसला देते हुए उसे 20 साल की कैद और 35 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनायी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!