रास्ते में रोककर नाबालिग से की थी हैवानियत... अब बलिया कोर्ट ने उन 5 दोषियों के साथ जो किया, वो मिसाल बन गई!

Edited By Anil Kapoor,Updated: 16 Jun, 2026 07:38 AM

5 people convicted of gang rape of a minor were sentenced to 25 years each

उत्तर प्रदेश में बलिया की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की से मारपीट करने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को 5 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 25-25 साल के कारावास की सजा सुनाई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह...

Ballia News: उत्तर प्रदेश में बलिया की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की से मारपीट करने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सोमवार को 5 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 25-25 साल के कारावास की सजा सुनाई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (SP) ओमवीर सिंह ने बताया कि विशेष न्‍यायाधीश प्रथम कांत की अदालत ने मुकदमे की सुनवाई करते हुए सभी पक्षों की दलील सुनने के बाद सोमवार को सभी 5 आरोपियों को दोषी करार देते हुए 25-25 साल के कारावास और 24-24 हजार रुपS अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला 3 साल पुराना है। 

ये भी पढ़ें:- UP विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 2 लाख की घूस लेते रंगे हाथ धरे गए शाहाबाद के EO, बिल पास करने के बदले मांगा था कमीशन

अभियोजन पक्ष के अनुसार जिले के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की 24 दिसंबर 2022 की शाम को एक रिश्तेदार के साथ घर लौट रही थी, तभी गांव में ही उसके गांव के ही निवासी मनोज यादव, राकेश यादव, पंकज यादव, मजीत यादव उर्फ मुकुर व रोहित यादव ने दोनों के साथ मारपीट की और लड़की को सुनसान स्थान पर ले जाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। 

ये भी पढ़ें:- बिजनौर में रक्षक ही बना भक्षक: जिसके साथ खाई थी जीने-मरने की कसमें, उसी ने लाइसेंसी बंदूक से कर दी हत्या

बताया जा रहा है कि इस मामले में लड़की के पिता की तहरीर पर सभी 5 आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के बाद सभी 5 आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया। अदालत ने इन सभी पांचों दोषियों को सोमवार को सजा सुनाई और अर्थदंड भी लगाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!