सिर्फ पेट्रोल भरवाने निकले थे 2 दोस्त, रास्ते में अचानक हुआ कुछ ऐसा... जिसने छीन लीं 2 हंसती-खेलती जिंदगियां
Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jul, 2026 02:07 PM

उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाबतपुर-कपसेठी मार्ग स्थित गजापुर पेट्रोल पंप के पास रविवार को पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा...
Varanasi News: उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र में बाबतपुर-कपसेठी मार्ग स्थित गजापुर पेट्रोल पंप के पास रविवार को पिकअप वाहन और बाइक की टक्कर में 2 युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शेरवानीपुर निवासी सतीश (24) और पतेर गांव निवासी मूलचंद (23) दोनों मित्र थे और आज सुबह एक ही बाइक से पेट्रोल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप जा रहे थे।
ये भी पढ़ें:- तड़के 5 बजे हुआ भीषण हादसा... सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी रोडवेज बस, फिर जो हुआ देख कांप उठे लोग
इसी दौरान गजापुर के पास उनकी बाइक की एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है तथा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें:- बॉर्डर पर महिला के ट्रॉली बैग ने उगला ऐसा राज... ₹1.25 करोड़ की इस चीज को देख उड़ गए SSB के होश
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक की गति काफी तेज थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Related Story

UP ATS का बड़ा एक्शन: बांग्लादेश से जुड़े नकली नोटों के खेल में मोहरा गिरफ्तार, खुला वो राज जिसने...

बालाजी मंदिर परिसर में अचानक ऐसा क्या हुआ? एक-एक कर बेहोश हो गए 7 भक्त, पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

Scorpio का हाई-स्पीड ड्रामा: 6000 का भरवाया तेल, फिर टंकी फुल होते ही फिल्मी स्टाइल में फरार हुआ...

दामाद की हत्या कर भाग रहे थे 25-25 हजारी इनामी, पुलिस ने घेरा तो तड़ातड़ चलाने लगे गोलियां... पैर...

कनाडा रिटर्न NRI की घिनौनी साजिश: ₹2 करोड़ का दहेज, दुष्कर्म और फिर फायरिंग... मुरादाबाद में 6 पर...

दिल्ली-हावड़ा रूट पर टला बड़ा हादसा! टूटी पटरी देख 2 लड़कों ने हवा में लहराया लाल रुमाल, फिर जो...

UP में कत्ल की 2 खौफनाक वारदातें: बहन का चरित्र ठीक नहीं लगता था और ₹50,000 का कर्ज... जिन्हें...

खेतों में काम कर रहे थे लोग, तभी आसमान से बरसा कहर... 2 ने मौके पर तोड़ा दम, 8 गंभीर झुलसे

हैंडपंप से पानी भर रही मां को लगा करंट, बचाने दौड़ी जवान बेटी की भी तड़पकर मौ/त... एक साथ उठीं 2...

बार-बार चोरी से तंग लोगों ने 4 चोरों को सिखाया अजीब सबक; बन गए सोशल मीडिया सेंसेशन, Video देख नहीं...