Kannauj News: शादी में वीडियोग्राफी करने जा रहे थे 2 भाई, रास्ते में आ गया काल... खड़े ट्रक से टकराकर तोड़ा दम

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Jul, 2026 12:57 PM

2 youths died after their motorcycle collided with a truck parked on roadside

उत्तर प्रदेश के कन्‍नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। तालग्राम पुलिस स्टेशन की थाना प्रभारी...

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्‍नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। तालग्राम पुलिस स्टेशन की थाना प्रभारी रंजना पांडे ने कहा कि सौरभ शाक्य (25) और उनके चचेरे भाई अवनीश शाक्य (23) - दोनों तालग्राम के गांधी नगर इलाके के निवासी हैं।

ये भी पढ़ें:- पंखा लगाते समय पत्नी को लगा करंट, बचाने दौड़े पति की भी मौत... मां-बाप को तड़पता देख बेटी ने जो किया वो सुन कांप उठेगी रूह

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात (लगभग 11.30 बजे) तेराजाकेट में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी सेवाएं प्रदान करने के लिए जा रहे थे। निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास उनकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!