खेतों में काम कर रहे थे लोग, तभी आसमान से बरसा कहर... 2 ने मौके पर तोड़ा दम, 8 गंभीर झुलसे

Edited By Anil Kapoor,Updated: 02 Jul, 2026 07:39 AM

sultanpur news two people died due to lightning strike

सुलतानपुर जिले में बुधवार को बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई तथा धान की रोपाई कर रहे 8 अन्य लोग झुलस गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंधुआकला थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव में धान की...

Sultanpur News: सुलतानपुर जिले में बुधवार को बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई तथा धान की रोपाई कर रहे 8 अन्य लोग झुलस गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बंधुआकला थाना क्षेत्र के धारूपुर गांव में धान की रोपाई के दौरान अचानक शुरू हुई बारिश के बीच गिरी बिजली की चपेट में आने से 65 वर्षीय पियारी देवी की मौके पर ही मौत हो गई तथा बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े 8 अन्य ग्रामीण भी झुलस गए।

ये भी पढ़ें:- 100 लैपटॉप, 178 मोबाइल और 119 गिरफ्तार: Lucknow में पुलिस ने हिलाया इंटरनेशनल साइबर क्राइम का नेटवर्क

उन्होंने बताया कि सभी घायलों को तुरंत कुड़वार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उदयराज, जय सिंह, छत्रपाल और प्रानदेई की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बंधुआकला थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी (SDM) उत्तम तिवारी ने मृतक पियारी देवी के परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें:- 'राम मंदिर दान में हेराफेरी मामले में कोषाध्यक्ष को बचाया जा रहा...' स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बयान से मचा हड़कंप

आकाशीय बिजली गिरने की एक अन्य घटना में मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के ककरवारपुर गांव में 65 वर्षीय जगन्नाथ पाल की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जगन्नाथ खेत में भैंस चरा रहे थे, उसी दौरान वह अचानक हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए और अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम जयसिंहपुर प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल और नायब तहसीलदार ने घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा के तहत 4 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!