UP में कत्ल की 2 खौफनाक वारदातें: बहन का चरित्र ठीक नहीं लगता था और ₹50,000 का कर्ज... जिन्हें जानकर कांप उठेगी रूह

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Jul, 2026 07:27 AM

younger sister shot dead in meerut accused brother arrested

Meerut/Saharanpur: उत्तर प्रदेश के मेरठ और सहारनपुर जिलों में शनिवार को 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ में शनिवार सुबह एक युवक ने कथित तौर पर अपनी 21 वर्षीय बहन की गोली...

Meerut/Saharanpur: उत्तर प्रदेश के मेरठ और सहारनपुर जिलों में शनिवार को 2 अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ में शनिवार सुबह एक युवक ने कथित तौर पर अपनी 21 वर्षीय बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना लोहीयानगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी इलाके में हुई।

सोती हुई बहन के सिर में मारी गोली, इलाज के दौरान मौत
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी आरिश (23) ने अपनी बहन अफशां (21) को उस समय देशी पिस्तौल से कथित रूप से सिर में गोली मार दी जब वह घर में सो रही थी। परिजन गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अस्पताल से सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

'बहन का चरित्र ठीक नहीं लगता था...' आरोपी भाई गिरफ्तार
कोतवाली क्षेत्राधिकारी संग्राम सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसे अपनी बहन का चरित्र ठीक नहीं लगता था, जिसके कारण उसने उसकी हत्या की। पुलिस ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, सहारनपुर जिले में एक अन्य घटना में 28 वर्षीय युवक को अपने चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

₹50,000 का विवाद, लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर ले ली जान
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात नवादा रोड स्थित सनशाइन स्कूल के पास एक किराए के मकान में हुई। सदर बाजार थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने बताया कि मृतक सुरेंद्र (40) एक दिहाड़ी मजदूर था, जो सड़क निर्माण कार्य में लगा हुआ था और जादूदा पंडा क्षेत्र के जयपुर गांव का निवासी था। उसने आरोपी अनुज को 50,000 रुपये उधार दिए थे। बताया गया कि घटना वाली रात दोनों ने साथ में शराब पी थी, जिसके बाद कर्ज लौटाने को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान अनुज ने कथित तौर पर लकड़ी के पट्टे से सुरेंद्र पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त लकड़ी का पट्टा भी बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!