रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां के निधन पर CM नीतीश ने जताया शोक

Edited By Ramanjot,Updated: 06 Jun, 2020 05:37 PM

cm nitish mourns the death of mother of railway minister piyush goyal

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां और एवं महाराष्ट्र के माटुंगा की पूर्व विधायक चंद्रकांता गोयल के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रेलमंत्री पीयूष गोयल की मां और एवं महाराष्ट्र के माटुंगा की पूर्व विधायक चंद्रकांता गोयल के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

नीतीश ने शनिवार को अपने शोक संदेश में कहा कि चंद्रकांता गोयल एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थीं। वह महाराष्ट्र की माटुंगा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक भी रही थीं। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!