जल्द सुलझाए जाएंगे नेपाल और भारत के बीच सीमा मुद्देः अजय टम्टा

Edited By Nitika,Updated: 31 Jul, 2020 05:45 PM

statement of ajay tamta

उत्तराखंड के अल्मोड़ा से भाजपा सांसद अजय टम्टा ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच सीमा मुद्दे को जल्द ही दोनों देशों के सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए सुलझा लिया जाएगा।

 

पिथौरागढ़ः उत्तराखंड के अल्मोड़ा से भाजपा सांसद अजय टम्टा ने कहा कि नेपाल और भारत के बीच सीमा मुद्दे को जल्द ही दोनों देशों के सामाजिक-सांस्कृतिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए सुलझा लिया जाएगा।

टनकपुर सीमा पर 'नो मैन्स लैंड' में नेपाल द्वारा कथित अतिक्रमण के बारे में रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए टम्टा ने कहा कि सभी संबंधित सरकारी एजेंसियां सीमाओं पर नजर रख रही हैं। टम्टा ने कहा कि नेपाल के साथ घनिष्ठ पारंपरिक संबंधों को ध्यान में रखते हुए जल्द ही राष्ट्रीय हित में एक समाधान खोजा जाएगा। उन्होंने कहा कि वह भारतीय अधिकारियों से टनकपुर की जमीनी स्थिति की जानकारी लेंगे।

वहीं टनकपुर में नेपाल के साथ सीमा से सटे 'नो मैन्स लैंड' में कथित उल्लंघन का मामला 21 जुलाई को सामने आया था जब भारतीय अधिकारियों ने कहा कि नेपाली नागरिकों ने इस क्षेत्र में भारतीय अधिकारियों को सूचित किए बिना वृक्षारोपण का काम किया है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!