Edited By Nitika,Updated: 17 Apr, 2021 01:39 PM

उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। राज्य में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 2402 नए मामले सामने आए। वहीं इससे पहले राज्य में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 2220 मामले गुरुवार को सामने आए थे।
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। राज्य में शुक्रवार को एक दिन में सर्वाधिक 2402 नए मामले सामने आए। वहीं इससे पहले राज्य में एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 2220 मामले गुरुवार को सामने आए थे।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोन के ये नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 118646 हो गई। बुलेटिन के अनुसार, राज्य में 17 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई, जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 1819 हो गई है।
वहीं राज्य में सर्वाधिक 1051 कोरोना मरीज देहरादून में मिले जबकि हरिद्वार में 539, नैनीताल में 296, उधम सिंह नगर में 220, पौड़ी गढ़वाल में 76 नए मामले सामने आए। बता दें कि राज्य में उपचाराधीन मामलों की संख्या 13546 है जबकि 100857 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं।