UP में दलित किशोरी से रेप और जबरन धर्म परिवर्तन के मामले में युवक गिरफ्तार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Mar, 2021 11:51 AM

youth arrested in up for rape and forced conversion of dalit

फतेहपुर जिले में 17 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित रूप से बलात्कार करने और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया कि 17...

फतेहपुर: फतेहपुर जिले में 17 वर्षीय एक दलित लड़की से कथित रूप से बलात्कार करने और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप कुमार तिवारी ने मंगलवार को बताया कि 17 साल की लड़की को ‘‘प्रेम जाल में फंसाकर अपहरण के बाद उससे बलात्कार करने और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने'' का यह मामला चार दिन पहले सामने आया था और इस संबंध में प्राथमिकी 14 मार्च (रविवार) को दर्ज कराई गई।

उन्होंने प्राथमिकी के हवाले से बताया, "यह घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है। दलित वर्ग की 17 साल की एक लड़की को दूसरे समुदाय का 23 वर्षीय युवक राजू अंसारी अपहरण कर अपने घर ले गया था और उसने उसके साथ बलात्कार किया था। किशोरी के परिजनों को शनिवार सुबह करीब छह बजे आरोपी के घर से लड़की मिली।" एसएचओ ने बताया, "परिजनों ने 3/5 धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा समेत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत रविवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई है।" तिवारी ने बताया कि अंसारी को सोमवार शाम उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की को चिकित्सीय जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!