योगी के मंत्री जयवीर सिंह बोले- दम है तो स्वामी प्रसाद मौर्य कुरान पर बोल कर दिखाएं...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Feb, 2023 06:07 PM

yogi s minister jaiveer singh said if you have guts the

रामचरितमानस को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी के बाद से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य...

मैनपुरी: रामचरितमानस को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी के बाद से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सबके निशाने पर हैं। इसी कड़ी में मैनपुरी पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य में दम है तो एक बार कुरान के बारे में बोल कर दिखाएं। हिंदू और हिन्दू धर्म सबसे कमजोर हैं। जिस पर लोग राजनीति कर रहे हैं। बात अब सपा बसपा और कांग्रेस की नहीं, बात धार्मिक ग्रन्थ और हिंदुओं की आस्था पर कुठाराघात करने की है। बता देें कि जयवीर सिंह अपने साप्ताहिक दौरे पर मैनपुरी पहुंचे। यहां बीजेपी के शिविर कार्यालय पर जनता की समस्याएं सुनीं। जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया ये विवादित बयान...
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि कई करोड़ लोग रामचरितमानस को नहीं पढ़ते, सब बकवास है। यह तुलसीदास ने अपनी खुशी के लिए लिखा है। सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए रामचरित मानस से जो आपत्तिजनक अंश है, उसे बाहर करना चाहिए या इस पूरी पुस्तक को ही बैन कर देना चाहिए। मौर्य ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि तुलसीदास की रामचरितमानस में कुछ अंश ऐसे हैं, जिनपर हमें आपत्ति है, क्योंकि किसी भी धर्म में किसी को भी गाली देने का कोई अधिकार नहीं है। तुलसीदास की रामायण की चौपाई है। इसमें वह शुद्रों को अधम जाति का होने का सर्टिफिकेट दे रहे हैं।

मौर्य के बयान के बाद से इस विवाद ने तूल पकड़ लिया है। हिन्दू संगठन, कई नेता और संत समाज ने मौर्य का कड़ा विरोध किया है। खास बात ये है कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयान पर अभी कायम हैं। विवादों के बीच ही मौर्य को पार्टी से इनाम भी मिला है। उन्हें सपा ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!