किसानों को बड़ा तोहफा, PM Kisan Samman Nidhi के तहत छूटे किसानों को पिछली किस्त जोड़कर देगी योगी सरकार

Edited By Ramkesh,Updated: 24 May, 2023 12:57 PM

yogi government will give pm kisan samman nidhi scheme

PM Kisan Samman Nidhi उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, PM किसान सम्मान योजना के तहत जिन किसानों को लाभ नहीं मिला है। उन्हें पात्र पाए जाने पर पिछली किस्त को जोड़कर उनके खाते में भेज...

लखनऊ, PM Kisan Samman Nidhi: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लोकसभा चुनाव से पहले किसानों को बड़ा तोहफा देने जा रही है। दरअसल, PM किसान सम्मान योजना के तहत जिन किसानों को लाभ नहीं मिला है। उन्हें पात्र पाए जाने पर पिछली किस्त को जोड़कर उनके खाते में भेज देगी। इसके लिए सरकार ने उत्तर प्रदेश 75 जिलों में शिविर लगाकर त्रुटियों को सुधारने का आदेश दिया है। आज से अभियान चलाकर अधिकारी 10 जून तक किसानों की समस्याओं को दूर करेंगे। सीएम ने कहा कि जो भी शिकायतें आती है उसका अधिकारी तत्काल दूर करें।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले नौ वर्षों मे भारत के बदलते स्वरूप को किसानों ने देखा है। भारतीय जनता पार्टी ने किसान, श्रमिक को अपने एजेंडे में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि किसानों की श्रमिकों की कोई जाति मजहब नहीं होती है।


PunjabKesari

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि किसान श्रमिकों के नाम के नारे लगते थे,लेकिन उन्हे कभी शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार धरती माता की गुणवत्ता पहली बार पता लगाया अन्नदाता किसान के फसलों का मूल्यांकन करके उन्हें उचित मूल्य दे रही है।

PunjabKesari

सीएम ने कहा कि हमारा अन्नदाता किसान हमेशा परेशान रहता था। समय पर बीज़, खाद नही मिल पाता था।  हमारे लिए ये चुनौती थी। उन्होंने कहा कि  2018 दिसंबर मे प्रधानमंत्री ने गोरखपुर में किसान सम्मान निधि की घोषणा की। यह किसानों के लिए गौरव की बात है।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 2 करोड़ 63 लाख किसान इस योजना से आज लाभान्वित हो रहे है। यह पीएम मोदी के नेतुत्व में ही संभव हो सका है।

उन्होंने कहा कि भूमि विवाद को समाप्त करने के लिए पीएम स्वामित्व योजना अंतर्गत घरौनी वितरण किया जा रहा है।  अज तक 56 लाख परिवारों को सुविधा दी गई है। आगे इस वर्ष के अंत तक डेढ़ करोड़ परिवारों को इसका लाभ दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2017 से 2022 तक उत्तर प्रदेश मे पीएम कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत 22 लाख हेक्टेयर भूमि को अतिरिक्त सिंचाई योजना से युक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार तकनीकी का इस्तेमाल कर रही है। जिसका उदाहरण बीसी सखी, ग्राम सचिवालय, के रुप में देखने को मिल रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!