UP में किसानों का शोषण कर रही है योगी सरकार: प्रियंका

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 13 Oct, 2020 03:07 PM

yogi government is exploiting farmers in up priyanka

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर धान में नमी का वास्ता देकर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया है और आंदोलन ...

लखनऊ: कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर धान में नमी का वास्ता देकर किसानों का शोषण करने का आरोप लगाया है और आंदोलन की चेतावनी दी है। वाड्रा ने मंगलवार को ट्वीट किया ‘‘ उप्र के धान किसान बेहद परेशान हैं। धान की खरीद बहुत कम हो रही है। जो थोड़ी सी खरीद हो रही है उसमें रु 1200 से भी कम रेट मिल रहा है। यही धान कांग्रेस सरकार में रु 3,500 तक बिका था। नमी के नाम पर किसानों का शोषण हो रहा है। शायद पहली बार ऐसा है कि धान गेंहू से सस्ता बिक रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे में तो किसान की लागत भी नहीं निकलेगी। किसान अगली फसल कैसे लगाएगा। बिजली बिल में लूट चल ही रही है। मजबूरन किसान कर्ज के जाल में फंसता जाएगा। वाड्रा ने मांग की कि प्रदेश सरकार तुरंत इसमें हस्तक्षेप कर किसान को सही दाम दिलाए वरना कांग्रेस पार्टी आंदोलन करेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!