न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला ने CM आवास के पास खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल में भर्ती

Edited By Pooja Gill,Updated: 21 Sep, 2024 12:28 PM

woman wandering from door to door for justice

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली एक महिला ने आज यानी शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला जहर खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास कालिदास मार्ग पहुंची...

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की रहने वाली एक महिला ने आज यानी शनिवार सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। महिला जहर खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास कालिदास मार्ग पहुंची। जानकारी होने पर पुलिस ने तुरंत महिला को पकड़ लिया और तबीयत बिगड़ती देख अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। यहां पर महिला का इलाज चल रहा है।

कालिदास मार्ग के पास पहुंच महिला ने खाया जहर
जानकारी के मुताबिक, जनपद फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद के की रहने वाली महिला 35 वर्षीय रुखसाना ने न्याय न मिलने पर जहरीला पदार्थ खाया है। महिला पहले कालिदास मार्ग के पास पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने उसको देखा। कुछ संदिग्धता हुई तो पुलिसकर्मी उसके पास गए। महिला ने कहा कि उसने कुछ देर पहले जहर खाया है। ये सुनकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए। पुलिस ने महिला को सिविल अस्पताल में कराया भर्ती। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की और खुदकुशी करने की वजह जानी।

जमीन पर दबंगों के कब्जे से परेशान थी महिला 
पुलिस के मुताबिक, महिला ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके मकान पर कब्जा कर लिया है। वे लोग महिला को धमकी देते हैं कि उसके बेटे को जान से मार देंगे। महिला का कहना है कि मकान पर कब्जा होने और बेटे की हत्या की धमकी मिलने की वजह से वह बहुत दहशत में है। वह न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी। लेकिन, उसे न्याय नहीं मिल रहा था। इसलिए उसने यहां आकर जहर खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। फिलहाल, पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः बेकाबू कार ने 3 लोगों को कुचला...गुस्साई भीड़ ने दौड़कर चालक को पकड़ा, फिर बुरी तरह पीटा, कार को भी तोड़ा
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक क्रेटा कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। पहले कार सवार रूमी गेट के पास एक व्यक्ति को टक्कर मारी और भाग निकला। फिर घंटाघर के पास कार सवार ने तीन लोगों को कुचल दिया। लोगों ने कार को दौड़ाया तो कार ने एक ई रिक्शे में टक्कर मार दी। गुस्साए लोगों ने छोटे इमामबाड़े के पास गली में कार को घेर लिया। इसके बाद कार चालक की जमकर पिटाई की और कार को भी तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मौके पर भारी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और चालक को भी भीड़ से बचाया।

​​​​​​​

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!