घर में पक रहा था गोमांस, पुलिस ने की छापेमारी, मांस के साथ 3 महिलाएं दबोची गईं

Edited By Purnima Singh,Updated: 27 Jun, 2026 04:25 PM

three women arrested for cooking beef

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक घर में कथित तौर पर गोमांस पकाने के लिए पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया और मौके से मांस बरामद किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पनारा...

कौशांबी : उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक घर में कथित तौर पर गोमांस पकाने के लिए पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया और मौके से मांस बरामद किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पनारा गोपालपुर गांव स्थित एक घर में प्रतिबंधित पशु का मांस पकाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया, "पुलिस को देखते ही चार पुरुष गांव की संकरी गलियों से होकर फरार हो गए।" 

पुलिस ने बताया कि घर में प्रवेश करने पर वहां तीन महिलाएं बैठी मिलीं और उनके पास एक बर्तन में पका हुआ मांस और एक पारदर्शी पॉलीथिन बैग में कच्चा मांस रखा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, महिलाओं ने कथित तौर पर भागने की कोशिश की लेकिन महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिलाओं ने स्वीकार किया कि यह गोमांस था, जिसे उनके परिवार के कुछ पुरुष सदस्य घर लेकर आए थे। 

आरोपी महिलाओं ने पुलिस को बताया, "इसमें से आधा हिस्सा उसी दिन खाने के लिए पकाया जा रहा था जबकि बाकी आधा अगले दिन के लिए रखा गया था।" पुलिस ने बताया कि महिलाओं के कब्जे से एक किलोग्राम कच्चा और एक किलोग्राम पका हुआ मांस बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में सराय अकिल थाने में उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!