Edited By Purnima Singh,Updated: 04 Jul, 2026 12:22 PM

सहारनपुर जिले में देवबंद थानाक्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी शादी के दिन ही एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। गंगोह के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान...
Saharanpur News : सहारनपुर जिले में देवबंद थानाक्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी शादी के दिन ही एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। गंगोह के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर पुलिस अपने स्तर पर जानकारी जुटा रही है तथा जांच कराई जाएगी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मोहिउद्दीनपुर गांव के अमित (28) की शुक्रवार शाम बारात जानी थी तथा बृहस्पतिवार रात घर में शादी से जुड़ा एक कार्यक्रम था। सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम के बाद अमित घर की छत पर बने कमरे में सोने चला गया तथा शुक्रवार सुबह देर तक नीचे न आने पर परिजन जब उसके कमरे में गए तो वह फांसी पर लटका मिला।
सूत्रों के मुताबिक घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं तथा परिजनों ने दोपहर में ही बिना पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। गांव वालों के मुताबिक अमित पिछले छह साल से रेलवे में नौकरी कर रहा था और अपनी शादी को लेकर बहुत खुश था। वह रेलवे में लोको पायलट था और फिलहाल लुधियाना में तैनात था।
यह भी पढ़ें : गोंडा में प्रेमी संग रहने के लिए महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, दो बच्चों संग 150 फीट टावर पर चढ़ी, 9 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
गोंडा : गोंडा जिले में शुक्रवार को अपने कथित प्रेमी के साथ रहने की जिद करते हुए एक महिला अपने दो बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में एक संचार टावर पर चढ़ गई तथा उसे नौ घंटे की कड़ी मशक़्क़त के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तरबगंज थाना क्षेत्र के तिवारी बाजार पथार गांव की गीता देवी अपने दो बच्चों के साथ करीब 150 फुट ऊंचे संचार टावर पर चढ़ गई और अपने कथित प्रेमी राम अकबाल सिंह के साथ रहने की मांग करने लगी... पढ़ें पूरी खबर...