देश में महिलाओं के खिलाफ अन्याय और अत्याचार चरम पर... लोकसभा चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा विपक्षी गठबंधन, पढ़ें यूपी की 10 बड़ी खबरें

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Sep, 2023 08:02 PM

will disintegrate even before lok sabha elections read 10 big news of up

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे ‘अन्याय' के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की और 12 साल की लड़की से बलात्कार की घटना को कल्पना से परे बताया। यादव ने कहा, ‘‘ भाजपा के लगभग 20 वर्षों तक मध्य...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे ‘अन्याय' के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की और 12 साल की लड़की से बलात्कार की घटना को कल्पना से परे बताया। यादव ने कहा, ‘‘ भाजपा के लगभग 20 वर्षों तक मध्य प्रदेश में और 10 वर्षों तक केंद्र में सत्ता में रहने के बावजूद, देश में महिलाओं के खिलाफ अन्याय और अत्याचार के सबसे अधिक मामले मध्य प्रदेश में हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस' (इंडिया) को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ही 'INDIA' गठबंधन बिखर जाएगा।

1- मेरठ पुलिस के कारनामे पर अखिलेश यादव ने कसा तंज, बोले- 'खुद ही रखकर फिर करते हैं बरामद, झूठी है इनकी दबिश और झूठी है हिरासत'
Politics News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिस का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक युवक को फंसाने के लिए पुलिस ने पहले खुद उसकी बाइक में तमंचा छुपाया और फिर उसे हिरासत में लेने पहुंच गई, लेकिन ये पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,

2- UP में धूम्रपान करने वाले सावधान ! विंध्याचल धाम में पान-गुटखा पर लगा प्रतिबंध, पकड़े जाने पर एक हजार लगेगा जुर्माना
Mirzapur News: यदि आप पान गुटखा के शौकीन हैं और विंध्याचल आ रहे तो सावधान ! विश्व प्रसिद्ध विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी धाम में पान, गुटखा, जर्दा के साथ धुम्रपान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। पकड़े जाने पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया गया है। जिलाधिकारी प्रिंयका निरंजन ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये हैं। मंदिर के प्रभारी अधिकारी एवं नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह से आदेश को कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिए हैं।

3-Hardoi News: गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेज छात्रा का करता था मानसिक शोषण
Hardoi News, (मनोज तिवारी): उत्तर प्रदेश में हरदोई के सांडी थाना इलाके में गुरु शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसको मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया। इस दौरान आरोपी शिक्षक को निजी कार में बैठाकर वीआईपी व्यवस्था के साथ लाया गया।

4-एकतरफा प्यार में महिला समेत दो लोगों की हत्या के दोषी सोहराब को मौत की सजा
लखनऊ: एक तरफा प्यार में विवाहित महिला व उसके पति के दोस्त की हत्या करने के आरोपी गब्बर उर्फ सोहराब अली को सत्र अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने 5500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

5- NCRB के आंकड़े का अखिलेश ने किया जिक्र, कहा- देश में महिलाओं के खिलाफ अन्याय और अत्याचार चरम पर
लखनऊ/ भोपाल: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे ‘अन्याय' के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की और 12 साल की लड़की से बलात्कार की घटना को कल्पना से परे बताया। यादव ने कहा, ‘‘ भाजपा के लगभग 20 वर्षों तक मध्य प्रदेश में और 10 वर्षों तक केंद्र में सत्ता में रहने के बावजूद, देश में महिलाओं के खिलाफ अन्याय और अत्याचार के सबसे अधिक मामले मध्य प्रदेश में हैं। यह समाजवादी पार्टी का नहीं बल्कि एनसीआरबी (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) का आंकड़ा है।''

6- इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणीः निष्पक्ष जांच के लिए सुसंगठित न्यायिक प्रक्रिया की आवश्यकता
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक हत्यारोपी को मिली मृत्युदंड की सजा को आजीवन कारावास में बदलते हुए अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में पुलिसिया जांच, जिला अदालत की कार्यवाही और सरकारी अधिवक्ताओं पर तल्ख टिप्पणी की।

7- लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- फूलपुर सीट के लिए प्रियंका गांधी बेहतर उम्मीदवार
प्रयागराज: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं ऐसे सभी राजनीतिक पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर अपनी नजर बनाए हुए है। ऐसा माना जाता है कि केंद्र का रास्ता यूपी से होकर जाता है। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं ऐसे सभी राजनीतिक पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर अपनी नजर बनाए हुए है। ऐसा माना जाता है कि केंद्र का रास्ता यूपी से होकर जाता है। चुनाव को कांग्रेस पार्टी के नेता अरशद ने बड़ा बयान दिया है।...

8- कोचिंग सेंटर के बाथरूम में छात्रा के साथ दुष्कर्म की कोशिश, बात दबाने के लिए आरोपी छात्र के परिजनों ने किया बवाल
Gorakhpur Crime news: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां के एक कोचिंग सेंटर में एक छात्र ने जबरन बाथरूम में घुसकर छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर सेंटर में मौजूद शिक्षकों और छात्रों ने बाथरूम का दरवाजा खुलवाया और फिर आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। इसी के चलते कुछ छात्रों ने कोचिंग सेंटर भी छोड़ दिया है।

9- OMG ! देवर के प्यार में पागल भाभी ने पति को बना दिया कंगाल... धोखा देकर प्रेमी से करना चाहती थी शादी
फिरोजाबाद: कहते हैं जब किसी को किसी से प्यार हो जाता है तो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हो जाता है। ऐसा ही प्रेम प्रसंग मामला फिरोजाबाद जिले से सामने आया है। जहां पर एक महिला अपने मौसेरे देवर के प्यार में इतनी पागल हो गई कि घर में 40 लाख की लूट करा दी।

10- Bhagat Singh 116th Birth Anniversary: जौनपुर में मनाई गयी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती, PM मोदी से की ये बड़ी मांग

Jaunpur News: उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के सरांवा गांव में स्थित शहीद लाल बहादुर गुप्त स्मारक पर आज हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकंन आर्मी व् लक्ष्मीबाई ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने देश के महान क्रांतिकारी एवं स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की 116 वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती और अगरबत्ती जला कर उन्हें अपनी श्रंद्धाजलि दी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!