लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कहा- फूलपुर सीट के लिए प्रियंका गांधी बेहतर उम्मीदवार

Edited By Ramkesh,Updated: 28 Sep, 2023 04:45 PM

congress leader s big statement regarding lok sabha elections 2024

लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं ऐसे सभी राजनीतिक पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर अपनी नजर बनाए हुए है। ऐसा माना जाता है कि केंद्र का रास्ता यूपी से होकर जाता है। चुनाव को कांग्रेस पार्टी के नेता अरशद ने बड़ा बयान दिया है।...

प्रयागराज: लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं ऐसे सभी राजनीतिक पार्टियां उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर अपनी नजर बनाए हुए है। ऐसा माना जाता है कि केंद्र का रास्ता यूपी से होकर जाता है। चुनाव को कांग्रेस पार्टी के नेता अरशद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फूलपुर को अगर देश की सबसे बड़ी वीआईपी सीट कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस सीट से कई दिग्गज नेता चुनाव लड़े चुके हैं भले ही कुछ को जीत का सेहरा नसीब हुआ तो कुछ को हा​र का सामना करना पड़ा है।

PunjabKesari

फूलपुर सीट के लिए प्रियंका गांधी सबसे बेहतर उम्मीदवार साबित होंगी। यहां की आवाम की भी यहीं मांग है कि प्रियंका गांधी अपने पुरखों की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए यहां की सरजमीं पर कांग्रेस का परचम लहराएं।  कांग्रेस पार्टी के पिछड़ा वर्ग के ​नेता हसीन अहमद का कहना है कि फूलपुर की जनता की मांग है कि 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी को यहां से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाए। उनका कहना है कि हम लोग पोस्टर के सहारे कांग्रेस के आलाकमान तक यह बात पहुंचाना चाहते है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अगर प्रियंका गांधी यहां से चुनाव लड़ती हैं तो अवाम उन्हें जीत दिलाकर लोकसभा में भेजेगी। उन्होंने कहा कि बाकी निर्णय तो पार्टी आलाकमान ही तय करेंगे।  उन्होंने बताया कि प्रयागराज की फूलपुर लोकसभा की आवाम ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को 1952, 1957 और 1962 में चुनाव जीत दर्ज कराकर संसद में भेजा है।

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इस सीट पर हैट्रिक बनाया है। अहमद का कहना है कि यह सीट हमेशा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए चुनौती बनी रही। अयोध्या आंदोलन के समय‘राम लहर'में भी भाजपा यहां से जीत नहीं पाई थी लेकिन साल 2014 में‘मोदी लहर'ने कई रिकॉडर् ध्वस्त कर दिए और फूलपुर भी उससे अछूता नहीं रहा। यहां से केशव प्रसाद मौर्य ने अपने नाम बंपर जीत दर्ज कराया था। अब वह प्रदेश के उप मुख्यमंत्री हैं। उनके इस्तीफे के बाद खाली पड़ी सीट पर अब भाजपा की श्रीमती केसरी देवी पटेल सांसद है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!